Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/16 मार्च। शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने और आम लोगों को सस्ती ठहरने की सुविधा देने के लिए नगर निगम कम्युनिटी सेंटरों को गेस्ट हाउस में बदलने की योजना बना रहा है। यह निर्णय प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के सुझाव के बाद लिया गया है। योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से कम्युनिटी सेंटरों की ऊपरी मंजिलों पर गेस्ट रूम तैयार किए जाएंगे, जहां पर्यटक कम किराये पर ठहर सकेंगे। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में 40 से अधिक कम्युनिटी सेंटर हैं, जिनमें एसी, पार्किंग और बेहतर कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इनमें से कई सेंटर साल के अधिकांश समय खाली रहते हैं और केवल शादी-ब्याह या विशेष कार्यक्रमों के दौरान ही उपयोग में आते हैं। ऐसे में इन्हें गेस्ट हाउस के रूप में इस्तेमाल करने से निगम को सालभर आय भी हो सकेगी। फिलहाल चंडीगढ़ में सरकारी स्तर पर सेक्टर-6 और सेक्टर-18 में ही दो गेस्ट हाउस हैं, जहां सीमित कमरे उपलब्ध हैं और आम लोगों को आसानी से बुकिंग नहीं मिल पाती। नए प्रस्ताव के लागू होने पर पर्यटकों को सस्ते और सुविधाजनक ठहरने का विकल्प मिलेगा। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने अर्बन इनोवेशन समिट के दौरान कहा था कि चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख जैसे पर्यटन स्थलों के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक गुजरते हैं। ऐसे में शहर में सस्ती और पर्याप्त ठहरने की व्यवस्था होना जरूरी है, ताकि सामान्य लोग भी पर्यटन का लाभ उठा सकें।