Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 16 मार्च। मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों में बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके साथ ही बच्चों के लिए स्वच्छता सुविधाओं में सुधार कर उन्हें साफ-सुथरा, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के 2162 आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए नए शौचालय बनाए जाएंगे, जिन पर लगभग 7.78 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर लगभग 36 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बनाए जाने वाले शौचालयों के लिए जल्द ही जिलों को फंड जारी कर दिए जाएंगे, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू किया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये शौचालय बच्चों की स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएंगे, जिससे आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनके लिए साफ-सुथरा वातावरण सुनिश्चित होगा। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र छोटे बच्चों की देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा का पहला चरण होते हैं। बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर शौचालय सुविधाओं से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा होगी बल्कि अभिभावकों का भरोसा भी आंगनवाड़ी केंद्रों पर और मजबूत होगा। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन शौचालयों का निर्माण कार्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के माध्यम से कराया जाएगा और इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा।