ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
हिमाचल में अटल टनल में पूरी रात फंसे सैकड़ों टूरिस्ट:बर्फबारी से सड़कों पर बढ़ी फिसलन, गाड़ियों में काटी रात, अगले 6 दिन बारिश - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
हिमाचल/यूटर्न/ 16 मार्च। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी के कारण देशभर से पहुंचे हजारों पर्यटक रातभर सड़कों पर फंसे रहे। रविवार दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग, सिस्सू, कोकसर और शिंकुला समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। दिन के समय पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेते रहे, लेकिन शाम होते-होते सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जम गई, जिससे फिसलन बढ़ गई। जब पर्यटक मनाली की ओर लौटने लगे तो कई वाहनों के पहिए फिसलने लगे और अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल के पास लंबा जाम लग गया। करीब एक हजार वाहन पूरी रात सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान पर्यटकों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। पिछले 24 घंटों के दौरान चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बर्फबारी और फिसलन के कारण प्रदेश में 150 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले छह दिनों तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। 18 से 20 मार्च के बीच कई इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मार्च में एक बार फिर जनवरी-फरवरी जैसी ठंड महसूस होने लगी है।