Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
युद्ध नशेयां विरूद्ध के 10 महीने:1849 किलो हेरोइन सहित 42 हजार से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार पुलिस टीमों द्वारा 15.26 करोड़ रुपये की ड्रग मनी, 599 किलो अफीम, 272 क्विंटल भुक्की तथा 46 लाख नशीली गोलियां बरामद 306वें दिन 468 ग्राम हेरोइन सहित 49 नशा तस्कर काबू ‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 21 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राजी किया चंडीगढ़, 1 जनवरी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई नशों के खिलाफ निर्णायक जंग ‘‘युद्ध नशेयां विरूद्ध’’ के 10 महीने पूरे होने के साथ पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 1849 किलो हेरोइन सहित 42,622 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके 29,351 एफआईआरज़ दर्ज की हैं। इस नशा विरोधी मुहिम की शुरुआत से ही पंजाब पुलिस द्वारा डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों तहत राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रोजाना एक साथ ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों तथा एसएसपीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है। 1849 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के अलावा पुलिस ने अब तक 599 किलो अफीम, 272 क्विंटल भुक्की, 51 किलो चरस, 624 किलो गांजा, 28 किलो आईसीई, 46 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 15.26 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है। इस जंग के 306वें दिन पंजाब पुलिस ने 49 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 468 ग्राम हेरोइन, 202 नशीली गोलियां तथा 2,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इस ऑपरेशन के दौरान 61 गजटेड अधिकारियों की निगरानी तहत 700 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 257 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते 38 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 271 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन तथा प्रीवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है तथा पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज 21 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।