Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 15 मार्च : श्री राम शरणम्, श्री राम पार्क में आयोजित साप्ताहिक सत्संग के दौरान संत रमणीक बेदी ने श्रद्धालुओं को राम नाम के जाप का महत्व बताते हुए कहा कि ‘राम’ नाम का स्मरण व्यक्ति के जीवन में शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि राम नाम के जाप से मन को शांति मिलती है, दुखों का अंत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। संत रमणीक बेदी ने कहा कि जब श्रद्धालु ‘राम’ नाम का जाप करते हैं तो वे भगवान राम की दिव्य शक्ति से जुड़ जाते हैं, जो उन्हें हर संकट और कठिनाई से बाहर निकालने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि राम नाम का स्मरण व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास और साहस पैदा करता है, जिससे वह जीवन की बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनता है। उन्होंने बताया कि राम नाम को भक्तों के लिए रक्षक और सहायक माना गया है, क्योंकि यह नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है और जीवन में विजय का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम सर्वशक्तिमान हैं और उनके नाम में इतनी शक्ति है कि यह सांसारिक और आध्यात्मिक दोनों तरह के सुख प्रदान करता है। सत्संग में अनिरुद्ध गुप्ता, मीरा गुप्ता, राजन कपूर, सुमन जैन, सुदर्शन जैन और आशिमा बेदी ने अमृत वाणी पाठ करवाया। वहीं शुचिता दुग्गल और संयम भल्ला ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर शशि भल्ला, रामेश्वर गुप्ता, राज गुप्ता, गुलाब राय, वरिंदर जैन, आशु जैन, मधु बजाज, वीणा सोनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।