जीरकपुर 15 March : एमएस एनक्लेव ढाकोली के कम्युनिटी सेंटर में टीम एनके. शर्मा की ओर से मुफ्त दांतों के चेकअप के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपने दांतों का निःशुल्क परीक्षण करवाया।
शिविर में डॉ. रोहित मिगलानी (डेंटल सर्जन) और उनकी टीम ने लोगों के दांतों की जांच की तथा उन्हें दांतों की देखभाल से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी। टीम एनके. शर्मा की ओर से आयोजित इस कैंप में एमएस एनक्लेव की आरडब्ल्यूए ने भी विशेष सहयोग दिया।
इस अवसर पर सरबजीत बर, दीपक कक्कड़, दिनेश भारद्वाज, मनजीत बत्रा, उदय राज, धर्मेंद्र गौतम, भारत सेठी, परमिंदर सिंह, रविंदर शर्मा और हरजीत सिंह मिगलानी सहित कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
शिविर के दौरान लगभग 70 से 80 लोगों ने अपने दांतों का निःशुल्क चेकअप करवाया और इस पहल की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।