Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
पुनीत महाजन चंडीगढ़ 15 March : सेक्टर-41 के पास स्थित ठेके के नजदीक एक युवक पर कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक हर्ष पर करीब 8–10 युवकों ने हमला कर दिया, जो पास के अहाते में शराब पीकर आए बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों के हाथों में तेजधार हथियार और लोहे की रॉड थीं उन्होंने अचानक हर्ष पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इस हमले में हर्ष को गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि हमलावरों में मुख्य रूप से अनिकेत, सट्टा, गट्टू और गोपी, जो कि सेक्टर-56 के निवासी बताए जा रहे हैं, शामिल थे। इसके अलावा दो अन्य अज्ञात युवक मारपीट में शामिल थे, जबकि बाकी उनके साथ मौजूद थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हर्ष को तुरंत 16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।