Advertisement
uturntime
Breaking
सीमा पार नेटवर्क से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी पकड़े, 6.5 किलो हेरोइन-हथियार जब्त, विदेश से मिल रहा था आदेश जस्टिस यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज पद से इस्तीफा दिया, लोकसभा में जांच लंबित यूएस-ईरान बातचीत से पहले सनसेक्स 918 अंक ऊपर, निफ्टी 50 24के के पार बंद मान सरकार का बड़ा फैसला; विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए संचार की बाधाएं होंगी दूर हिमाचल प्रदेश में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, 32 घायल हरदीप सिंह मुंडियां ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को पदोन्नति पत्र सौंपे चंडीगढ़ में सुप्रीम कोर्ट का स्ट्रीट वेंडर्स के लिए अहम फैसला, पठानकोट में थार से दुकानदार को कुचला, 13 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेस प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 20 कैडेट राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की मेरिट सूची में शामिल हुए मोहाली के दवा खाने में छत्त तोड़ कर अंदर घुसे चोर, सारा कीमती समान चोरी प्रेग्नेंट बीवी को अस्पताल लेजा रहे टैक्सी ड्राइवर का चलान काटने पड़ अड़े पुलिस अफसर देश के 2840 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान के लिए हुए रवाना
Logo
uturntime
​-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/15/मार्च। अवैध शराब के काले कारोबार पर नकेल कसते हुए स्थानीय पुलिस ने एक नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई ए.एस.आई. परमजीत सिंह और उनकी टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। ​पुलिस टीम जब गांव मलसीहां भाईके के सरकारी प्राइमरी स्कूल के पास गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तब उन्हें एक विशेष मुखबिर ने गुप्त सूचना दी। सूचना के अनुसार, सोना सिंह (पुत्र लाल सिंह, निवासी अब्बूपुरा, थाना सिद्धवां बेट) घर की निकाली हुई नाजायज देसी शराब बेचने का धंधा करता है। ​मुखबिर ने बताया कि आरोपी अपनी बाइक पर सवार होकर मलसीहां भाईके से रसूलपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर श्मशान घाट के पास ग्राहकों को शराब सप्लाई कर रहा है। ​पुलिस की छापेमारी ​सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस ने तत्काल उक्त स्थान पर छापेमारी की। मौके से आरोपी सोना सिंह को अवैध शराब सहित काबू कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह शराब कहां तैयार करता था और इसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।