-चरणजीत सिंह चन्न-
जगरांव/यूटर्न/15/मार्च। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब एक गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल प्राप्त जानकारी के अनुसार, ए.एस.आई अपनी टीम के साथ चेकिंग के संबंध में बस अड्डा काकड़ तिहाड़ा पर मौजूद थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि गुरप्रीत सिंह उर्फ संजी, पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी ग्राम बाघिया (थाना सिद्धवां बेट), जो कि लंबे समय से हेरोइन बेचने का धंधा करता है, आज भी नशीले पदार्थ की सप्लाई लेकर जा रहा है।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार कर उसके पास से 9 ग्राम हीरोइन बरामद करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह हेरोइन कहां से लाया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।