-चरणजीत सिंह चन्न-
जगरांव/यूटर्न/15/मार्च। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधां पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को नशे का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए नशेड़ियों की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र बंत सिंह निवासी हीरा महल कॉलोनी, नाभा, हरप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी सलेमपुर, अमरगढ़ और
अजयइंद्र सिंह पुत्र दविंदर शर्मा निवासी हीरा महल कॉलोनी, नाभा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आए थे।