लुधियाना/यूटर्न/15 मार्च। लुधियाना रेलवे स्टेशन की बैक साइड पर पुलिस ने नशा तस्कर महिला व एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास 11 किलो 320 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने दीपक कुमार निवासी मुजफ्फरपुर बिहार और इनर देवी निवासी दरभंगा बिहार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि वे अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। जब पुलिस टीम गोल चौक रख बाग से होते हुए रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी तभी स्टेशन की बैक साइड पानी वाली टंकी के पास एक युवक और महिला संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को अपनी ओर आता देख दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें काबू कर तलाशी ली। उनके पास से कुल 11 किलो 320 ग्राम गांजा बरामद किया गया।