Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 14मार्च।नोबल फाउंडेशन संस्था ने मां शारदा विद्यापीठ के अंतर्गत दौलत कॉलोनी ब्रांच में कुल 543 विद्यार्थियों के परिणाम घोषित किए। संस्था शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। परिणाम घोषणा समारोह में बच्चों और उनके अभिभावकों में उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्विनी गर्ग (चेयरमैन, महाराजा अग्रसेन सेवा संघ) ने की। दीप प्रज्वलन करके मुख्य अतिथि श्री राज कुमार जलहोत्रा (पी.पी.एस कमांडेंट, थर्ड बैटालियन, पंजाब) ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथियों में सरदार सुरेंद्र ग्रेवाल (प्रेसिडेंट, पीर बाबा दीदार शाह जी), श्रीमती अंतर बरार, रीतु जैन, अंजू जैन, योगिता जैन, रीना जैन, सपना जैन, श्री बाल कृष्ण तिवारी और श्री ललित गोयल शामिल हुए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में नैना, अमिताश, साक्षी, कोमल कुमारी, प्रिंस, परी और दीपिका ने गोल्ड मेडल जीते। सिल्वर मेडल में अखिल, दीपांशु, रुकैया खातून, बुशरा, रेनू, तान्या, रोज़ी खातून, लक्ष्य पांडे, दिव्यारथी और रेशमा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। ब्रॉन्ज मेडल सोनाक्षी, कनक, मनीष, अंश मौर्य, सृष्टि, देविका और करिश्मा को प्राप्त हुआ। पूरे वर्ष सबसे अधिक उपस्थिति का पुरस्कार राहुल, कंचन और प्रिया को मिला। पिग्गी बैंक प्रोजेक्ट में रोषिका और कौशल ने ₹5000 जोड़कर उपहार जीते। मुख्य अतिथि श्री राज कुमार जलहोत्रा ने कहा कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट विशेष और प्रेरणादायक हैं। अश्विनी गर्ग ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। सरदार सुरेंद्र ग्रेवाल ने कहा कि पीर बाबा दीदार शाह जी के आशीर्वाद से संस्था के माध्यम से जरूरतमंद बच्चे उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। संस्था की कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित किया और मंच का संचालन किया। फाउंडर श्री राजेंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थी जीवन में मजबूत नींव रखना भी है। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रयास से बच्चे अपने भविष्य को संवार रहे हैं।