Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 14मार्च। लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर-2 क्षेत्र में एक मनी ट्रांसफर की दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट करने की कोशिश की। हालांकि दुकानदार के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी तोड़फोड़ करके मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार घटना गणेश नगर रोड पर तिवारी मनी ट्रांसफर की दुकान पर हुई। बाइक पर सवार दो बदमाश दुकान में घुस आए और पिस्टल के बल पर दुकान मालिक को गल्ले से कैश निकालकर देने को कहा। इस दौरान दुकानदार के केबिन के बाहर बैठे एक व्यक्ति को बदमाशों ने रॉड दिखाकर भगा दिया। इसके बाद बदमाश लगातार दुकानदार को हथियार के बल पर धमकाते रहे। दुकान मालिक विनय तिवारी ने बताया कि वह पिछले करीब 3 साल से यहां दुकान चला रहे हैं। जब बदमाशों ने उनसे कैश निकालने को कहा तो उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए दुकान में रखी तलवार निकाल ली और आरोपियों को भगाने की कोशिश की। तलवार देखकर घबराए बदमाशों ने दुकान के केबिन के बाहर लगे शीशे पर वार कर दिया और वहां तोड़फोड़ कर दी। करीब 3 से 5 मिनट तक बदमाश दुकान के अंदर हंगामा करते रहे। दुकानदार के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इलाके के लोगों के अनुसार दोनों बदमाश स्प्लेंडर बाइक पर आए थे, जबकि उनका एक साथी लिंक रोड के पास खड़ा होकर रेकी कर रहा था। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दुकानदार ने तुरंत 112 कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस और चौकी जनक पुरी के इंचार्ज धर्मेंद्र मौके पर पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।