Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
दलजीत अज्नोहा होशियारपुर होशियारपुर/यूटर्न/ 13मार्च। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह की मोगा रैली १४ मार्च को होने जा रही है जब अमित शाह पंजाब की धरती पर पधारेंगे। खन्ना ने कहा कि शाह के पंजाब आगमन के चलते पंजाबवासियों में भारी उत्साह है और पंजाब की जनता बेसब्री से अमित शाह का इंतज़ार कर रहे हैं। खन्ना ने कहा कि भाजपा की बदलाव रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी जो कि पंजाब की आम आदमी पार्टी के नकारात्मक बदलाव को अपने सकारात्मक बदलाव से काटेगी और पंजाब के खुशाल भविष्य की नींव रखेगी। खन्ना ने कहा कि भाजपा ने पंजाब में अमन शान्ति और कानून व्यवस्था, चहुमुखी विकास और जनसुविधाओं की आपूर्ति के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा बहुतमत से सरकार बनाकर पंजाब की जनता को नशों, गैंगस्टरवाद, हत्या, फिरौती जैसे अभिशापों से मुक्त करवाकर पंजाब को विकासशील दौर की तरफ अग्रसर करेगी।