Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
मेट्रो अस्पताल की खास पहल: प्रेस रिपोर्टरों के लिए सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा /यूटर्न/ 13मार्च। रेवाड़ी शहर के मेट्रो अस्पताल ने मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक अनोखी एवं महत्वपूर्ण पहल की है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से ‘प्रेस रिपोर्टर हेल्थ कार्ड’ योजना की शुरुआत की गई है। अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान इस हेल्थ कार्ड का औपचारिक अनावरण किया और इसके लाभों की जानकारी दी। डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस विशेष हेल्थ कार्ड के माध्यम से पत्रकारों तथा उनके परिवार के सदस्यों को अस्पताल में कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य उन पत्रकारों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, जो दिन-रात समाज को जागरूक करने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। अपने कार्य के दबाव और व्यस्त दिनचर्या के कारण वे अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं। मेट्रो अस्पताल उनकी इस निस्वार्थ सेवा का सम्मान करता है और इस हेल्थ कार्ड के माध्यम से पत्रकारों व उनके परिवारों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह हेल्थ कार्ड मेट्रो अस्पताल के पंजीकरण काउंटर से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर प्राप्त किया जा सकता है। मेट्रो अस्पताल अपनी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ रेवाड़ी क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। बाइट :: डॉक्टर नरेश कुमार शर्मा :: यूनिट हैड :: मैट्रो हॉस्पिटल रेवाड़ी।