पंजाब /यूटर्न/ 13मार्च। विश्वास फाउंडेशन पंचकूला व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मोहाली ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से जीरकपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया। यह रक्तदान शिविर जीरकपुर में मेट्रो स्टोर के सामने लगाया गया। ब्लड बैंक एम केयर ब्लड सेंटर जीरकपुर की टीम ने डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की देखरेख में 41 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि उन्होंने बताया की लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है। इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि शाश्वत विश्वास, पवन गर्ग, संदीप परमार, राकेश कुमार गर्ग, अलका गर्ग व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।