Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दें, नाम रहेगा गुप्त: एसएसपी अंकुर गुप्ता - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
मुल्लांपुर 12 March : पंजाब सरकार की ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ मुहिम के तहत मुल्लांपुर दाखा के डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन में लुधियाना (देहाती) पुलिस द्वारा एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ एकजुट करना था। सेमिनार का आयोजन डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें एसएसपी जगराओं डॉ. अंकुर गुप्ता (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ एसपी (मुख्यालय) रमिंदर सिंह भी उपस्थित रहे। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और पंजाब पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें और समय-समय पर उनके मोबाइल फोन भी जांचें, क्योंकि समाज विरोधी तत्व अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करों या गैंगस्टरों के बारे में हेल्पलाइन नंबरों पर सटीक जानकारी दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। कार्यक्रम में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलजिंदर सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह और बलवीर सिंह के अलावा ‘आप’ के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह बसण, टोनी वर्मा, अंकुश कुमार घमनेवाल और बलविंदर सिंह बल्ली विर्क सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और युवा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी विश्वास से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।