ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
मेहनत करो, आगे बढ़ो और जिंदगी को करो इन्जॉय: औजला - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
दिनेश मौदगिल लुधियाना 11 मार्च : प्रसिद्ध गायक मनी औजला का नया गाना नेम मनी अभी हाल ही में रिलीज़ हुआ और रिलीज़ होते ही इस गीत ने धूम मचा दी है और पंजाबी म्यूजिक लवर्स ने इस गीत को काफी पसंद किया है। यह गीत दुबई की खूबसूरत लोकेशंस में फिल्माया गया है। इसे गाने के साथ साथ लिखा भी उन्होंने खुद ही है। ऑलराउंडर कलाकार मनी औजला एक गायक होने के साथ साथ एक अच्छे गीतकार और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। अपने प्रशंसकों को अपने गीतों का इंतजार करवाने वाले मनी औजला का कहना है कि अब वह अपने प्रशंसकों को गीत का इंतजार नहीं करवाएंगे बल्कि जल्दी जल्दी कुछ दिनों बाद ही अपने नए गीत रिलीज़ करेंगे। प्रसिद्ध पत्रकार अजायब के पुत्र हैं मनी: कलाकारी क्षेत्र में ऊँचाइयों को छुने वाले मनी औजला एक प्रसिद्ध पत्रकार अजायब सिंह औजला के पुत्र हैं और मनी का मानना है कि उनके पिता जी के कारण घर का माहौल ऐसा था कि उन्होंने गायकी लाइन को चुना। इसके बाद सबसे पहले मनी ने हरभजन मान के साथ शुरुआत की और इसके बाद अमरिंदर गिल, मलकीत सिंह व कई अन्य प्रसिद्ध गायकों के साथ कोर्स किया। सभी गायकों से प्राप्त ज्ञान को अपने दिमाग में रखा। उनका कहना है कि अमरिंदर गिल काफी सुलझे हुए इंसान हैं और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। उनकी कलाकारी देखकर मेरे दिल को बहुत सकून मिलता है। यो यो हनी सिंह भी रहें हैं दिल के करीब: यो यो हनी सिंह के ग्रुप माफिया मंडीर के अहम गायक रहे मनी औजला का मानना है कि वह शुरू से ही इस ग्रुप का हिस्सा रहे और ग्रुप के पहले शो से अंतिम शो तक इकट्ठे शोज़ किए और उस समय इतने शो किए कि नींद भी जहाज़ों में पूरी करनी पड़ती थी। जितना भी ग्रुप के साथ काम किया बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहना है कि उस समय ग्रुप में से उनकी हनी सिंह के साथ सबसे अच्छी बॉन्डिंग थी और रोजाना इकट्ठे ही ट्रैवल करते थी। उस समय वह मेरे सबसे करीबी थे। सफलता के समय भी जमीन से जुड़े रहना चाहिए: मनी औजला का मानना है कि जब सफलता मिलती है तो शोहरत दिमाग पर चढ़ती है मगर उस समय शोहरत को दिमाग पर हावी नहीं होने देना चाहिए बल्कि सफलता के समय भी अपने दिमाग का प्रयोग करके जमीन के साथ जुड़े रहना चाहिए। इसी से आपको ओर अधिक सफलता हासिल होती है। मनी ने कहा कि मेहनत करो, आगे बढ़ो और सफलता के साथ जिंदगी को इन्जॉय करो।