Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 12मार्च। नगर काउंसिल सफाई मजदूर और कर्मचारी यूनियन की ओर से नगर काउंसिल के अधीन काम कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी न किए जाने के विरोध में औद्योगिक नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के मुख्य बाजारों में रोष रैली निकाली। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका गया। पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगर काउंसिलों के अधीन कर्मचारी 20-20 और 25-25 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उन्हें स्थायी नहीं किया जा रहा है और वे बहुत कम वेतन पर अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल के अधीन काम कर रहे कर्मचारियों को मजबूर होकर संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा है। यदि इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तो पूरे पंजाब के कर्मचारी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे और सरकार को अपनी मांगें मानने के लिए बाध्य करेंगे।