Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
दलजीत अजनोहा होशियारपुर होशियारपुर/यूटर्न/12 मार्च।डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागों द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से राजस्व विभाग से जुड़े मामलों, योजनाओं तथा लंबित कार्यों पर गहन चर्चा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने भू-नक्शा, मेरा घर मेरे नाम, ईजी रजिस्ट्रेशन तथा ईजी जमाबंदी की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन से संबंधित रिकवरी का विस्तृत जायजा लेते हुए लंबित भूमि राजस्व बकाया की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग की सेवाओं को आम जनता के लिए अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। बैठक में भूमि अधिग्रहण से संबंधित चल रहे मामलों की स्थिति रिपोर्ट, खसरा-वाइज मैपिंग, सिविल कार्यों के उपयोगिता सर्टिफिकेट (यूसी) समय पर जमा करवाने तथा गैर-कानूनी माइनिंग से जुड़ी शिकायतों की भी समीक्षा की गई। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर, मुख्य मंत्री तीर्थ योजना, चुनाव विभाग, मानवाधिकार आयोग से संबंधित विषयों पर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) निधि कुमुद बंबाह, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, एस.डी.एम. दसूहा कंवलजीत सिंह, एस.डी.एम. गढ़शंकर परमप्रीत सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर अमनदीप कौर घुम्मण, एस.डी.एम मुकेरियां ज्योतसना, एस.डी.एम. टांडा लवप्रीत सिंह, जिला राजस्व अधिकारी अमनदीप चावला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।