Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब /यूटर्न/ 12 मार्च।आम आदमी पार्टी सरकार के महिलाओं को एक हजार रुपए देने का ऐलान पर कांग्रेस विधायक व नेताओं के बयान से​ विवाद खड़ा हो गया है। इस घोषणा के बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को लेकर पंजाब महिला आयोग में आज सुखपाल खैहरा व कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पेशी होगी। सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर विधानसभा में बाकायदा निंदा प्रस्ताव पास किया गया और इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्शन राजलाली गिल ने स्वत: संज्ञान लेकर सुखपाल खैहरा व पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को आयोग के सामने पेश होने के आदेश दिए। शू मोटो नोटिस में चेयरपर्शन ने कहा था कि सुखपाल खैहरा ने ऐसी पोस्ट डालकर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने ऐसा कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की शह पर किया है। इसलिए दोनों को आयोग ने तलब किया है। यही नहीं चेयरपर्शन ने कपूरथला के एसएसपी को इस मामले की जांच करके आज ही रिपोर्ट पेश करने को कहा है। एसएसपी कपूराथला भी आज ही अपनी रिपोर्ट आयोग के सामने पेश करेंगे। उधर, सुखपाल सिंह खैहरा आयोग के इस नोटिस पर भी सवाल खड़े कर चुके हैं। उनका कहना है कि आयोग को उनका बयान दिख गया लेकिन मुख्यमंत्री ने वुमन डे पर जो कुछ कहा वो नहीं दिखा। विधानसभा में भी उनका पक्ष सुने बगैर निंदा प्रस्ताव पास कर दिया गया।