पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर दलीप शर्मा समेत भाजपा नेताओं ने किया उद्घाटन
मोहाली 08 March : अल्फा आईटी सिटी स्थित सी.एस. सॉफ्ट सॉल्यूशंस बिल्डिंग में बुधवार को BRICS X कंपनी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर और बापू धाम कॉलोनी के पार्षद दलीप शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सरगुन अरोड़ा और भाजपा युवा नेता अंशुल बजाज मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विधिवत रूप से रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद मेहमानों को कंपनी के कार्यालय और अकादमी का दौरा भी करवाया गया।
कंपनी के अधिकारियों ने कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रस्तुति के दौरान BRICS X के कार्य, योजनाओं और भविष्य की परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए कार्यालय के जरिए कंपनी अपने तकनीकी कार्यों और प्रशिक्षण गतिविधियों को और मजबूत करेगी।
इस अवसर पर मौजूद अतिथियों ने कंपनी के नए कार्यालय के लिए प्रबंधन और कर्मचारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए कंपनी का धन्यवाद भी व्यक्त किया।