Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
जिले के सभी पैट्रोल पम्पों पर पैट्रोल व डीजल तथा गैस एजैन्सियों पर गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध - जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक*

लोगों को घबराने की जरूरत नही, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को करें नजरअंदाज

अनावश्यक गैस सिलेण्डरों का न करें भण्डारण
पंचकूला, 11 मार्च- जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक जतिन मित्तल ने बताया कि आमजन को पैट्रोल, डीजल व घरेलू गैस सिलेण्डरों की कमी को लेकर चिंता करने की कोई बात नही है। जिले के सभी पैट्रोल पम्पों पर पैट्रोल व डीजल तथा गैस एजैन्सियों पर गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और लोगों को घबराने की जरूरत नही है । उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को नजरअंदाज करें और जरूरत के अनुसार ही ईधन भरवाए व गैस सिलेण्डर लें तथा किसी प्रकार का अनावश्यक पैट्रोल, डीजल व गैस सिलेण्डरों का भण्डारण न करें। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है कि ईरान और इजरायल के बीच चल रहें युद्ध के कारण तेल का संकट पैदा हो सकता है परन्तु यह स्पष्ट किया जाता है कि फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नही है। उन्होंने बताया कि जिले में पैट्रोल, डीजल व गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। जिला खाघ एंव आपूर्ति नियन्त्रक पचंकूला ने बताया की सभी कम्पनियों के सेल्स आफिसर से सम्पंर्क करने पर संज्ञान में आया है कि गैस सिलेण्डरों को बुक करने में 21 से 25 दिन का लाॅक प्रक्रिया लागू होने के कारण बुकिंग प्रक्रिया में देरी का सामना करना पड रहा है परन्तु गैस की सप्लाई से सम्बंधित अभी तक कोई समस्या नही है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अनावश्यक घबरायें नही तथा अनावश्यक गैस सिलेण्डरों का भण्डारण न करें ।