Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/11 मार्च। बुधवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम पक्खोवाल रोड स्थित खालिस्तान विरोधी कार्यकर्ता गुरसिमरन सिंह मंड के घर पहुंची। टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक मंड से बातचीत की और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके गुर्गों से जुड़ी जानकारी और सबूत जुटाए। गुरसिमरन सिंह मंड ने बताया कि, बुधवार दोपहर उन्हें एनआईए की टीम का फोन आया था। टीम ने कहा कि वह उनसे मिलने उनके घर आ रही है। इसके बाद अधिकारी उनके घर पहुंचे और उनसे विस्तार से पूछताछ की। मंड ने बताया कि, उन्हें पिछले साल अक्टूबर महीने में को मोबाइल फोन पर धमकियां मिली थीं। धमकी देने वाला खुद को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का गुर्गा बता रहा था। उसने कहा था कि वह श्रीराम मंदिर को उड़ाने और जालंधर के प्राचीन मंदिरों पर हमला करने की योजना बना रहा है। मंड के अनुसार, धमकी देने वाले ने उन्हें यह भी कहा था कि वह उनके घर पर हैंड ग्रेनेड फेंक देगा। ये धमकियां 25 अक्टूबर तक लगातार मिलती रहीं। गुरसिमरन मंड ने बताया कि एनआईए की टीम ने उनसे आरोपी से जुड़े सभी सबूत और डेटा लिया है। टीम ने भरोसा दिया है कि इन बदमाशों के नेटवर्क को खत्म किया जाएगा। ---