Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
पंजाब / यूटर्न / 11 मार्च।मोगा शहर में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती देर रात मोगा की तीन नंबर चुंगी के पास हुई। वेदांत नगर निवासी कुलजीत सिंह अपने एक साथी के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग में कुलजीत सिंह की टांग में गोली लगी, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल कुलजीत सिंह को तुरंत लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी सूत्रों के मुताबिक, यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार में सवार होकर आए कुछ युवक कुलजीत सिंह पर फायरिंग करते हैं और वारदात को अंजाम देकर तुरंत मौके से फरार हो जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।