पंजाब / यूटर्न / 11 मार्च।बस्सी पठाना पुलिस ने मोहाली और खरड़ इलाके से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके 5 मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी बस्सी पठाना राजकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों मनदीप सिंह (गांव दफेड़ा, थाना बस्सी पठाना) और आसीफ (मोहाली) के पास से बुलेट मोटरसाइकिल सहित 5 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।