Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/11 मार्च। पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदलने वाला है। 14 मार्च से लगातार तीन दिन गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। हालांकि गत 24 घंटे में तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अभी तक भी यह सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया है। फरवरी महीने का यह सबसे अधिक तापमान है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक इस समय पंजाब और चंडीगढ़ में बादल छाए हुए हैं। हवाएं तेज गति से नमी लेकर अरब सागर से आ रही हैं। एक ट्रफ बिहार से उड़ीसा, नागालैंड और असम तक फैला हुआ है तथा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। ऐसे में पूरे भारत में मौसम बदलने वाला है। इस समय धूल का मौसम होने की वजह समुद्र से आने वाली हवाएं हैं। दूसरा, पश्चिमी हवाएं तेज गति से धूल लेकर आ रही थीं, जो कि पंजाब समेत उत्तर भारत में जम गई है। अब हवाओं की रफ्तार कम हो गई है। ऐसे में वह धूल जम गई है। जब वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे बढ़ेगा तो मौसम साफ रहेगा। 14 मार्च 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 15 शहरों का तापमान 30 डिग्री से अधिक 15 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान राजस्थान से लगते फाजिल्का (अबोहर) में रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद पटियाला में 33.0 डिग्री, लुधियाना में 32.8 डिग्री और चंडीगढ़ में 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं अमृतसर और सलेरन में 31.8 डिग्री, भाखड़ा डैम में 31.7 डिग्री, मोहाली और केवीके पठानकोट में 31.4 डिग्री तथा फिरोजपुर में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रोपड़ में 30.8 डिग्री, थेन डैम में 30.9 डिग्री, होशियारपुर में 30.4 डिग्री और बल्लोवाल सौंखड़ी में 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 3 दिन बारिश की संभावना अगले 4 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। 14, 15 और 16 मार्च को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। तापमान की बात करें तो अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में लगभग 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।