जीरकपुर 10 March :
पुलिस स्टेशन ढकोली की टीम ने गश्त के दौरान नशा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 मार्च 2026 को ढकोली पुलिस टीम निजी वाहन में गश्त और जांच के लिए गांव किशनपुरा से पीर मुछल्ला की ओर जा रही थी। शाम करीब 4:30 बजे जब पुलिस टीम पिंक सिटी के पास बने बंकरों के नजदीक पहुंची तो वहां एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया।
पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम ललिस चौहान पुत्र देशराज निवासी गांव काठमी, थाना भाखरी, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश) तथा वर्तमान में कमरा नंबर 75, आस्था सिटी, पीर मुछल्ला, थाना ढकोली, जिला एसएएस नगर बताया।
इसके बाद पुलिस आरोपी को सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली ले गई, जहां उसका डोप टेस्ट करवाया गया। डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में आरोपी का डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।
पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ का सेवन करना एनडीपीएस एक्ट की धारा 27, 61 और 85 के तहत अपराध है। इस संबंध में आरोपी ललिस चौहान के खिलाफ थाना ढकोली में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।