लुधियाना/यूटर्न/10 मार्च। सराभा नगर स्थित सरकारी हाई स्कूल में एक स्टूडेंट युवती ने अपनी जगह पर अपनी सहेली को 10वीं क्लास के बोर्ड का पेपर देने के लिए भेज दिया। इस दौरान सैंटर सुपरीटेडेंट ने शक होने पर लड़की का रोल नंबर कार्ड और आईडी कार्ड चैक किया। जिसके बाद इस हेरफेर का खुलासा हुआ। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने गांव ससराली की मनप्रीत कौर और कैलाश नगर की पल्वी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नकली स्टूडेंट लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरी आरोपी स्टूडेंट मनप्रीत कौर की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार मनप्रीत कौर 10वीं क्लास की स्टूडेंट है। जिसके चलते उसके 10वीं के पेपर सरकारी स्कूल सराभा नगर में हो रहे थे। 9 मार्च को उसका पेपर था। लेकिन उसकी जगह पर पल्वी पेपर देने के लिए पहुंच गई। पेपर सैंटर में तैनात मुलाजिमों द्वारा जांच के दौरान उसे पकड़ लिया गया।
---