Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/10 /मोगा में कोटईसेखां रोड पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, 39 वर्षीय सोनू कुमार, निवासी गुरुद्वारा बीबी वाला, पुराना मोगा, अपने दोस्त किरणदीप सिंह के साथ वालिया पैलेस में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात दोनों स्कूटी पर सवार होकर मोगा लौट रहे थे। गांव गगड़ा के नजदीक पहुंचने पर अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। गड्ढे में गिरने से हुई मौत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के दौरान किरणदीप सिंह सड़क के दूसरी ओर जा गिरा, जबकि सोनू कुमार स्कूटी सहित सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में गिरने से सोनू कुमार को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल किरणदीप सिंह को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी नछत्तर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्कूटी का संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा होना सामने आया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।