डेराबस्सी 31 Dec : नगर खेड़ा वेलफेयर समिति, सरस्वती विहार, डेराबस्सी द्वारा कॉलोनी में सर्वत्र की खुशहाली के लिए होने वाले विशाल जागरण से पहले मां ज्वाला जी से लाई अखंड ज्योत के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। ढा़ेल व बैंड बाजा के साथ इस शोभायात्रा में महिलाओं समेत श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। डेराबस्सी राम तलाई से शुरू होकर यह शोभायात्रा भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं के साथ गली नं 11 के मैदान वाले जागरण स्थल पर पहुंची। समिति के प्रधान लखन सिंह राणा ने बताया कि मां ज्वाला जी से अखंड ज्योत लेकर कैशियर सुभाष स्टामें और प्रेम कुमार एक वाहन में डेराबस्सी पहुंचे। जयकारों के उद्घोष के साथ शोभायात्रा में महासचिव श्रीमती तनु, सचिव कुलदीप सिंह, चेयरमैन मनोज राजपूत, उप प्रधान शिवचरण, विजय शर्मा व उपसचिव बाली समेत कई कॉलोनी वासी मौजूद रहे। कालोनी में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल भंडारा और जागरण का आयोजन किया जा रहा है।
फोटो सहित
डेराबस्सी003: बैंड बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा का दृश्य।