सुनील पांडे
लुधियाना 07 March , यूटर्न : हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी सूरी ने जानकारी देते हुए कहा की पिछले लगभग 2 साल से मासिक बस यात्रा अलग अलग धार्मिक स्थान पर श्रद्धालुओं को लेकर लजाई जाती है! यह बस यात्रा हर महीने एडवोकेट कविता राज्य अध्यक्ष लीगल सेल पंजाब की अध्यक्षता में बस्ती जोधेवाल से रवाना की जाती है! जिसमें श्रद्धालुओं के लिए सुबह का चाय नाश्ता और दोपहर का लंच साथ में दिया जाता है। इसी के साथ भजन मंडली द्वारा ढोल के साथ माता का गुणगान बस में किया जाता है। पंडित राजेश द्वारा जहाँ भी धार्मिक स्थान में बस जाती है उसके महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है।
इस महीने यह बस यात्रा दिनांक 15 मार्च 2026 सुबह 7 बजे बस्ती जोधेवाल चौक लुधियाना से सिद्धपीठ माँ ज्वाला जी व माँ बगलामुखी हिमाचल प्रदेश जा रही हैं