Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 7 मार्च: कहते हैं कि शिक्षा वह रोशनी है जो जीवन की अंधेरी राहों को भी उजाला कर देती है। इसी सोच को साकार कर रहा है Noble Foundation, जो Maa Sharda Vidyapeeth के नाम से 30 स्कूलों के माध्यम से हजारों जरूरतमंद बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रहा है। शनिवार को भगत सिंह कॉलोनी शाखा में 410 विद्यार्थियों का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि Jagdev Singh Boparai ने दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि समारोह की अध्यक्षता Shyam Gupta ने की। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मेहनत और लगन से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया। मीनाक्षी, काजल, निधि, लक्ष्मी, रिया और सपना कुमारी जैसे विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने पूरे समारोह को गर्व से भर दिया। कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया जब संस्था से पढ़कर आगे बढ़ चुकी छात्रा विष्णु ने बताया कि कभी उसने सोचा भी नहीं था कि वह पढ़-लिख पाएगी, लेकिन संस्था के सहयोग से आज वह अच्छे स्कूल में पढ़ रही है और डॉक्टर बनने का सपना देख रही है। संस्था के फाउंडर Rajendra Sharma ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देना केवल सेवा नहीं बल्कि समाज के भविष्य को संवारने का संकल्प है, जिसे दानी सज्जनों के सहयोग से लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की चमकती आंखों और अभिभावकों की खुशी ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा सच में जीवन बदलने की ताकत रखती है। ✨📚