Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 31 DEC : सिटी इनक्लेव भबात रोड स्थित एक निजी क्लीनिक से लाइसेंसी रिवॉल्वर, नकदी और दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर ज़ीरकपुर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में सिटी इनक्लेव, भबात रोड निवासी 51 वर्षीय सुरिंदरपाल सिंह सैणी ने बताया कि वह एससीओ नंबर 24/25, सिटी इनक्लेव में पिछले करीब 12 वर्षों से क्लीनिक चला रहे हैं। उनके नाम पर वैध असला लाइसेंस है, जिसके तहत .32 बोर का रिवॉल्वर है। शिकायतकर्ता के अनुसार 4 सितंबर 2025 को वह अपना लाइसेंस, रिवॉल्वर, 6500 रुपये नकद और आधार कार्ड एक बैग में रखकर क्लीनिक पहुंचे थे। उक्त बैग उन्होंने क्लीनिक के दराज में सुरक्षित रखा। शाम करीब 8:15 बजे क्लीनिक बंद कर घर जाते समय जब उन्होंने दराज से बैग उठाने की कोशिश की तो वह वहां मौजूद नहीं था। उन्होंने क्लीनिक में काफी तलाश की, लेकिन बैग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर भी काफी खोजबीन की, लेकिन रिवॉल्वर और बैग का कोई सुराग नहीं लगा। उनका आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने बैग सहित लाइसेंसी रिवॉल्वर और नकदी चोरी कर ली है। मामले में 30 दिसंबर को शिकायतकर्ता थाना ज़ीरकपुर पहुंचे, जहां एएसआई लाभ सिंह ने उनका बयान दर्ज किया। पुलिस ने बयान की तस्दीक के बाद बीएनएस की धाराओं 305 और 331(3) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस टीम शिकायतकर्ता के साथ मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार क्लीनिक और आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।