सुनील पांडेय
लुधियाना / यूटर्न / शिवाजी नगर इलाके मे गली न 3 मे कपूर ब्रदरस के नाम से 2 फैक्ट्रीया चल रही है। फैक्ट्री मे दिन रात दोनों शिफ्ट मे काम चलता है, जिस कारण मशीनों की आवाज़ हर समय गली मे आती रहती है। इसी संदर्भ मे इलाका निवासियों द्वारा निगम कमिशमर को ज्ञापन दिया गया। पड़ोसी मनु मगो का कहना है कि इतनी आवाज कि वजह से सारी गली वाले सो नहीं पाते, बड़े-बुजुर्ग सो नहीं पाते। गली सिर्फ 8 फीट चौड़ी है, सारा दिन इनके रिक्शा, टेम्पू कि वजह से गली मे जाम लगा रहता है। ईश्वर न करे किसी घर मे आग लग जाये तो फायर फ्रिगेड भी नहीं आ पायेगी। इनकी फैक्ट्री पहले ही बिना नक्शे के 3 मंजिला बनी हुई है, अब फैक्ट्री के मालिक नजायज ढंग से तीसरी मंजिल भी डालने का प्रयास कर रहे है, इसी सन्दर्भ मे इलाका निवासियों से निगम कमिशनर से इस पर रोक लगाने कि गुहार लगाई। इलाका निवासियों ने कहा कि इसके बाद पॉलियूशन बोर्ड मे भी इसकी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। इस अवसर मनु मगु, पर प.विनोद भारद्वाज, विकास भारद्वाज, रमेश मगो, अमिता, माइकल, अशोक वर्मा, आशा रानी, सुभाष गर्ग, विमल गर्ग, सतीश मगु, प्रिन्स वर्मा, कांता रानी, अनिल कुमार, नीना आदि मौजूद थे।