Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित
चण्डीगढ़, 7 मार्च - ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम’’ के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चौधरी देवी लाल विष्वविद्यालय,सिरसा में 8 मार्च को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान की झलक दिखाई देगी। प्रवक्ता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को भी साझा किया जाएगा, ताकि महिलाओं को अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक किया जा सके। क्रमांक - 2026