Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/7 मार्च। अमृतसर के रतन सिंह चौक क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुछ नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा आम आदमी पार्टी की मौजूदा काउंसलर के घर पर गोलीबारी की गई। सूचना के अनुसार, अपराधियों ने काउंसलर के आवास कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घटना के समय घर के अंदर काउंसलर का पूरा परिवार मौजूद था, लेकिन किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई। काउंसलर के पति इंदरजीत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने सामाजिक कार्य और युद्ध नशों के खिलाफ आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने उन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी, जिनके विरुद्ध स्थानीय स्तर पर पहले से ही शिकायतें दर्ज थीं। इंदरजीत का कहना है कि संभवतः इसी पुरानी रंजिश के चलते आज यह जानलेवा हमला किया गया। पुलिस कर रही है आरोपियों की पहचान घटना से डरा परिवार ने तुरंत स्थानीय पुलिस चौकी में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई और न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई है और वह फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि कैसे कुछ नकाबपोश युवक रात के अंधेरे में काउंसलर के घर के बाहर आते हैं और उस पर गोलियां चला देते हैं। संदिग्धों को हिरासत में लेने का प्रयास स्थानीय पुलिस ने फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान लेकर जांच जारी रखी है। आसपास के इलाकों में संदिग्धों की पहचान और हिरासत में लेने का प्रयास किया जा रहा है। ---