Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 06 March : अभिनेता Sonu Sood एक बार फिर संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र में पैदा हुई अनिश्चित स्थिति के बीच उन्होंने दुबई में फंसे लोगों के लिए सहायता की घोषणा की है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा हालात में जो लोग दुबई में फंस गए हैं और उन्हें रहने या खाने की समस्या हो रही है, वे उनकी टीम से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम जरूरतमंद लोगों के लिए सुरक्षित ठहरने और भोजन की व्यवस्था कर रही है ताकि किसी को भी मुश्किल हालात में परेशानी का सामना न करना पड़े। अभिनेता ने स्पष्ट किया कि यह सहायता केवल भारतीयों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि किसी भी देश के जरूरतमंद व्यक्ति को दी जाएगी। उनका कहना है कि संकट के समय इंसानियत सबसे बड़ी पहचान होती है और उनकी कोशिश अधिक से अधिक लोगों तक राहत पहुंचाने की है। जानकारी के अनुसार उनकी टीम ने दुबई में स्थानीय सहयोगियों के साथ मिलकर कुछ विला और अपार्टमेंट्स की व्यवस्था की है, जहां अस्थायी रूप से लोगों को ठहराया जाएगा। जब तक लोग सुरक्षित अपने देश नहीं लौट जाते, तब तक उनके रहने और खाने की जिम्मेदारी भी टीम उठाएगी।