Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/6/मार्च। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत थाना दाखा की पुलिस ने एक युवक को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शुभमदीप सिंह उर्फ काला उर्फ बंटी पुत्र जसपाल सिंह, निवासी मोहल्ला दीप नगर, मंडी मुल्लांपुर के रूप में हुई है। पुलिस पार्टी को देख पेड़ के पीछे छिपने लगा आरोपी मामले की जानकारी देते हुए एसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि जब पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के संबंध में रकबा रोड स्थित बे-आबाद कॉलोनी की ओर गश्त कर रही थी, तो सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देख आरोपी घबरा गया और एक पेड़ की आड़ में छिपने की कोशिश करने लगा। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया। 15 नशीली गोलियां बरामद पकड़े जाने के दौरान आरोपी ने अपने हाथ में पकड़ा एक पारदर्शी लिफाफा पेड़ की जड़ों के पास फेंक दिया था। पुलिस द्वारा लिफाफे की जांच करने पर उसमें से 15 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।