Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को रौंदा; चालक गिरफ्तार
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/6/मार्च। जोधां इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की जान चली गई। तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने ओवरटेक के दौरान स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में दम तोड़ दिया। पंजाब के लुधियाना जिले के अंतर्गत आते थाना जोधां के गांव लताला-छपार रोड पर एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक अनियंत्रित महिंद्रा बोलेरो पिकअप की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां और बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई सरदूल सिंह निवासी सुधार के बयानों पर कार्रवाई की जा रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसका भाई मनदीप सिंह और माता हरपाल कौर अपनी स्कूटी पर सवार होकर छपार गांव में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। सरदूल सिंह भी अपने बाइक पर उनके पीछे ही आ रहा था। जैसे ही वे लताला गांव के पास छपार रोड पर पहुंचे, उनके आगे चल रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप को मनदीप ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बोलेरो चालक ने अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उसने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो का टायर मनदीप सिंह के ऊपर से निकल गया, जिससे उसके सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं। वहीं, माता हरपाल कौर भी सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आगे जाकर मुस्तैद राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत शहीद करतार सिंह सराभा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मनदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। उपचार के दौरान माता हरपाल कौर ने भी दम तोड़ दिया। लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने आरोपी चालक परमिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह, निवासी गांव लिबड़ा (सदर खन्ना) के खिलाफ थाना जोधां में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।