Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
गांव सिद्धवा बेट मै चोरी और लूट की घटनाओं से दहशत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
चोरों की चुस्ती पुरुष की सस्ती से लोग परेशान
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/6/मार्च। सिद्धवां बेट में चोरों और लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक, बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की कथित लचर गश्त और ढीली कार्यप्रणाली के कारण आम जनता में दहशत का माहौल है। हाल ही में इलाके में दो अलग-अलग आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें एक बंद घर को निशाना बनाया गया और दूसरी घटना में एक महिला से हथियारों के बल पर लाखों के आभूषण लूट लिए गए। पहली घटना: धार्मिक समागम में गया था परिवार, पीछे से घर साफ जानकारी के अनुसार, गांव अब्बूपुरा निवासी बलवंत सिंह का परिवार रात के समय एक धार्मिक समागम में माथा टेकने गया हुआ था। जब वे वापस लौटे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। बलवंत सिंह ने बताया कि चोरों ने रात करीब 11 बजे से 2 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। घर से 1 एलईडी, 2 सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की पाजेब और लगभग 20-22 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इस चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दूसरी घटना: बेटे के साथ जा रही महिला से गनप्वाइंट पर लूट दिनदहाड़े लूट की एक अन्य घटना में, गांव शफीपुरा के श्मशान घाट के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया। गांव अब्बूपुरा (डेरा गुरदासपुरियां) की निवासी दलवीर कौर पत्नी जगतप्रीत सिंह ने बताया कि शाम करीब 4 बजे वह अपने बेटे जसनूर सिंह के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। तभी गांव शफीपुरा के नजदीक पीछे से आ रहे 3 बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने हथियारों का खौफ दिखाकर महिला के पहने हुए 4 सोने के झुमके (बालियां) और 5 तोले की सोने की चेन उतरवा ली और शफीपुरा की तरफ ही फरार हो गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी रोष है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि बेट इलाके में पुलिस गश्त न के बराबर है। अपराधी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सरेआम घूम रहे हैं और वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में तुरंत नाकेबंदी बढ़ाई जाए और इन आवारा घूम रहे अपराधियों पर नकेल कसी जाए। एसएचओ का बयान: इन मामलों के संबंध में थाना सिद्धवां बेट के प्रभारी (एसएचओ) हमराज सिंह चीमा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये दोनों मामले उनके संज्ञान में हैं। वारदातों को सुलझाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।