Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
दिनेश मौदगिल लुधियाना, 31 दिसम्बर : साल 2025 के खत्म होने और 2026 की शुरुआत का नया उत्साह हर किसी के दिल में होता है। नया साल नई उमंगे और उत्साह लेकर आता है। हर किसी की नई योजनाएं होती हैं। ऐसे ही बॉलीवुड और पॉलीवुड से जुड़े लुधियाना के नामी कलाकार भी 2026 में कुछ खास करने की योजनाएं बनाए हुए हैं तथा इस नववर्ष में नए इरादों के साथ प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। लुधियाना को फिल्म हब बनाने की तमन्ना: टीवी धारावाहिक मेघा बरसेंगे सहित बठिंडा एक्सप्रेस, मित्रों नूं शौंक हथियारां दा, बुर्रा आदि फिल्मों अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके फिल्म एक्टर एवं डायरेक्टर दीप जोशी इस नए साल में कुछ अलग सोच बनाकर चलने वाले हैं। दीप ने बताया कि 2026 में वह लुधियाना शहर को फिल्म हब बनाने की तमन्ना रखते हैं। शहर में नई फिल्में बने और लुधियाना से नए कलाकार निकल सकें और नया टैलेंट विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए। अपनी टीम बनाकर करेंगे नए प्रयास:कपिल शो, लाफ्टर चैलेंज टीवी शोज़ करने के अलावा कई पंजाबी फिल्मों में अभिनय कर चुके जसवंत सिंह राठौर ने कहा कि नई उमंगों और नए उत्साह के साथ नए साल का स्वागत करेंगे क्योंकि उम्मीद से दुनिया कायम है। बीते समय की गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ना है और इस नव वर्ष में प्रवेश करना है तथा कुछ खास व नया करना है। जसवंत ने बताया कि इस साल वह अपनी टीम बनाकर अपने शो व अन्य मनोरंजन के प्रोग्राम करेंगे। उनका कहना है कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अपने प्रोग्रामों के द्वारा हंसाकर खुशी देकर उनके चेहरे पर मुस्कान देना मुझे अच्छा लगता है। बॉलीवुड में नई फिल्में बनाएंगे: कॉलेज के समय लुधियाना रह चुके पूर्व आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय परमजीत सिंह संधू के पुत्र रॉकी संधू इस साल बॉलीवुड में तहलका मचाने की तमन्ना रखते हैं। रॉकी ने कहा कि इस वर्ष वह बॉलीवुड में नई फिल्में बनाने जा रहे हैं। इसमें से एक फिल्म में बॉलीवुड का एक दिग्गज एक्टर हीरो होगा। नए साल में कुछ नयापन दिखाई देगा। इंडिया टूर करेंगे: कैनेडा में रहने वाले प्रसिद्ध गायक बलबीर बोपाराय जो दे लै गेड़ा सहित अपने गीतों से पूरे विश्व में मशहूर हैं। उन्होंने नववर्ष का स्वागत पंजाब में ही किया। इस साल वह भी कुछ खास करने जा रहे हैं। बोपाराय ने बताया कि वह इस साल इंडिया टूर के तहत देश के अलग अलग शहरों में शो करेंगे।