ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetjojobet 8224holiganbet 7655grandpashabet 8244jojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े युवक पर तलवारों से हमला, 10–15 हमलावरों ने घेरकर किया हाथ पर वार; हालत गंभीर, पीजीआई रेफर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना का गारमेंट उद्योग ग्लोबल मंच पर, LRGMA एक्सपो में देशभर के निर्माता और खरीदार जुटे Jalandhar: ISI समर्थित बब्बर खालसा मॉड्यूल पर बड़ा प्रहार, जालंधर में आतंकी गिरफ्तार; बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने टाला खतरा Ludhiana: अब डेंगू से जंग में वैक्सीन का हथियार, भारत में QDENGA को मिली मंजूरी; लाखों मरीजों को मिलेगी नई उम्मीद Ludhiana: दवा कारोबार में ‘सॉफ्ट टारगेट’ बना पंजाब! नकली और घटिया दवाओं पर शिकंजा कसने में ड्रग विभाग नाकाम Panchkula: पंचकूला डबल मर्डर का मास्टरमाइंड पुलिस के शिकंजे में, नामकरण समारोह के बहाने बुलाकर की गई थी जीजा-साले की हत्या Ludhiana: लुधियाना नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में छेड़छाड़ से बढ़ा शक, बैंक खातों के मिलान के बीच वित्तीय गड़बड़ी की आशंका तेज Zirakpur: डेराबस्सी में आप ने बढ़ाई युवा टीम की ताकत, गगनदीप सिंह ईसापुर को मिली यूथ कोऑर्डिनेटर की कमान Zirakpur: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा Panchkula: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा New Delhi: E20 नीति पर बढ़ा विवाद, ट्रांसपोर्ट यूनियनें बोलीं- बढ़ रहा खर्च, सरकार ने बताया पर्यावरण हितैषी New Delhi: NEET विवाद के बाद सियासी घमासान तेज, कांग्रेस ने अमित शाह पर साधा निशाना; E20 नीति भी घेरे में Jagraon: जांच में नहीं साबित हुए आरोप, आईपीएस सुरिंदर पाल सिंह परमार के खिलाफ कार्रवाई समाप्त
Logo
Uturn Time
अजीत झा, चंडीगढ़ 05 March । शहर के मौलीजागरां थाना क्षेत्र के विकास नगर में गुरुवार शाम दिनदहाड़े एक युवक पर तलवारों से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 10 से 15 युवकों ने मिलकर युवक को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में युवक के दोनों हाथों पर गहरी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान मोहम्मद गुफरान के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार शाम करीब चार बजे गुफरान विकास नगर इलाके में मौजूद था। इसी दौरान अचानक 10 से 15 युवक वहां पहुंचे और उसे घेरकर तलवारों व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके हाथों पर बेरहमी से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इलाके में मची अफरा-तफरी दिनदहाड़े हुए इस हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल गुफरान को उठाकर अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला इतना अचानक और तेज था कि लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। पहले भी हो चुका है हमला परिवार का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है जब गुफरान पर हमला हुआ हो। कुछ महीने पहले भी कुछ युवकों ने उस पर हमला किया था, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। परिजनों का कहना है कि उस समय आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण उनके हौसले बढ़ गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौली जागरण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस गश्त पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि मौली जागरण और विकास नगर इलाके में पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं है, जिसके कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।फिलहाल मौलिजागरां थानापुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।