Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
होली पर आबकारी विभाग की विशेष चेकिंग, सोहाना थाने में केस दर्ज
जीरकपुर 05 March : होली के मौके पर आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सेक्टर-99 स्थित फ्लोरेंस कैफे में छापा मारकर चंडीगढ़ सेल की 63 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ सोहाना थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आबकारी आयुक्त पंजाब और डिप्टी कमिश्नर (एक्साइज) पटियाला जोन के निर्देशों पर बुधवार को जिले में विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में एक्साइज इंस्पेक्टर गुरिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने एक्साइज पुलिस के साथ सेक्टर-99 स्थित फ्लोरेंस कैफे में रेड की। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कैफे में चंडीगढ़ में बिक्री के लिए लाई गई महंगी शराब ग्राहकों को परोसी जा रही है। छापेमारी के दौरान टीम ने कैफे से अलग-अलग ब्रांड की कुल 63 बोतल विदेशी शराब बरामद की, जिन पर चंडीगढ़ में बिक्री के लिए होने का लेबल लगा हुआ था। बरामद शराब में 12 बोतल जेम्सन, छह बोतल ग्रे गूज, दो बोतल ब्लैक लेबल, दो बोतल ग्लेनलिवेट, दो बोतल एब्सोल्यूट वोडका, 12 बोतल सुला सेको, तीन बोतल जेसी रेड और 24 पिंट किंगफिशर अल्ट्रा शामिल हैं। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार पंजाब में चंडीगढ़ सेल की शराब लाकर बेचना प्रतिबंधित है। जांच में पाया गया कि उक्त शराब कैफे में अवैध रूप से रखी गई थी। इसके बाद एक्साइज विभाग की शिकायत पर सोहाना थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान रिधम निवासी मकान नंबर-121, सेक्टर-20, अंबाला के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पंजाब आबकारी अधिनियम की धारा 61 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी शराब कहां से लेकर आया था तथा इससे पहले कितनी बार यहां चंडीगढ़ की शराब परोसी गई। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे स्थानों पर चेकिंग अभियान और तेज किया जाएगा ताकि अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।