Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 31 Dec । नए साल की शुरुआत के साथ ही पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाने का ऐलान किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साफ शब्दों में कहा है कि राज्य से ऑर्गेनाइज्ड क्राइम को जड़ से खत्म करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और इसके लिए समानांतर स्तर पर ठोस योजना पर काम किया जा रहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान डीजीपी ने कहा कि संगठित अपराध के नेटवर्क अब केवल स्थानीय नहीं रहे, बल्कि इनके तार देश के अलग-अलग राज्यों और विदेशों तक फैले हुए हैं। कई अपराधी विदेश में बैठकर अपने नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं, जिससे उन्हें ट्रैक करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसके बावजूद पंजाब पुलिस आधुनिक तकनीक, खुफिया तंत्र और अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से इन नेटवर्क्स को तोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही है। गौरव यादव ने बताया कि नए साल में पुलिस की रणनीति केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अपराध से पहले उसकी योजना को नाकाम करना भी लक्ष्य होगा। इसके लिए गैंग्स की फंडिंग, हथियार सप्लाई और डिजिटल कम्युनिकेशन चैनलों पर विशेष नजर रखी जाएगी। डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोपरि है। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध से जुड़ी सूचना पुलिस के साथ साझा करें, ताकि संगठित अपराध के खिलाफ इस लड़ाई को और मजबूत बनाया जा सके | पुलिस प्रमुख के इस संकल्प को नए साल में अपराध नियंत्रण को लेकर एक सख्त और स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है।