लालड़ू : लैहली चौकी के अधीन आने वाले गांव तोंगांपुर और आगांपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में गोलक चोरी का मामला सामने आया है। दोनों गांव आपस में सटे हुए हैं और अज्ञात चोरों ने एक ही रात दोनों गुरुद्वारों को निशाना बनाया।
जानकारी के अनुसार तड़के करीब दो बजे अज्ञात व्यक्ति गुरुद्वारा साहिब में घुसे और गोलक उठाकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति नंगे सिर गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद दोनों गांवों के गुरुद्वारों की गोलकें खेतों में पड़ी मिलीं, जिनमें से नकदी निकाल ली गई थी।
घटना से ग्रामीणों में रोष है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है।
लैहली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया