ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetjojobet 8224holiganbet 7655grandpashabet 8244jojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
भगवंत मान सरकार ने अमेरिका–इज़राइल–ईरान टकराव के दौरान मध्य एशिया और मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सहायता हेतु 24x7 हेल्पलाइन जारी: डॉ. रवजोत सिंह - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना का गारमेंट उद्योग ग्लोबल मंच पर, LRGMA एक्सपो में देशभर के निर्माता और खरीदार जुटे Jalandhar: ISI समर्थित बब्बर खालसा मॉड्यूल पर बड़ा प्रहार, जालंधर में आतंकी गिरफ्तार; बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने टाला खतरा Ludhiana: अब डेंगू से जंग में वैक्सीन का हथियार, भारत में QDENGA को मिली मंजूरी; लाखों मरीजों को मिलेगी नई उम्मीद Ludhiana: दवा कारोबार में ‘सॉफ्ट टारगेट’ बना पंजाब! नकली और घटिया दवाओं पर शिकंजा कसने में ड्रग विभाग नाकाम Panchkula: पंचकूला डबल मर्डर का मास्टरमाइंड पुलिस के शिकंजे में, नामकरण समारोह के बहाने बुलाकर की गई थी जीजा-साले की हत्या Ludhiana: लुधियाना नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में छेड़छाड़ से बढ़ा शक, बैंक खातों के मिलान के बीच वित्तीय गड़बड़ी की आशंका तेज Zirakpur: डेराबस्सी में आप ने बढ़ाई युवा टीम की ताकत, गगनदीप सिंह ईसापुर को मिली यूथ कोऑर्डिनेटर की कमान Zirakpur: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा Panchkula: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा New Delhi: E20 नीति पर बढ़ा विवाद, ट्रांसपोर्ट यूनियनें बोलीं- बढ़ रहा खर्च, सरकार ने बताया पर्यावरण हितैषी New Delhi: NEET विवाद के बाद सियासी घमासान तेज, कांग्रेस ने अमित शाह पर साधा निशाना; E20 नीति भी घेरे में Jagraon: जांच में नहीं साबित हुए आरोप, आईपीएस सुरिंदर पाल सिंह परमार के खिलाफ कार्रवाई समाप्त
Logo
Uturn Time
0172-2260042, *2260043* (विदेशी नागरिकों के लिए) और 1100 (भारतीय नागरिकों के लिए) हेल्पलाइन दिन-रात रहेंगी सक्रिय,प्रत्येक पंजाबी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: डॉ. रवजोत सिंह
एडीजीपी आर.के. जायसवाल की अध्यक्षता में विशेष समिति गठित चंडीगढ़, 2 मार्च: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे टकराव के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने मध्य एशियाई देशों और मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए समर्पित 24x7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इस संबंध में पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ.रवजोत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार समूची स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है तथा प्रभावित लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए लगातार समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी तत्काल सहयोग की अपील की है ताकि प्रभावित व्यक्तियों की शीघ्र वापसी संभव हो सके। पंजाब भवन में आज यह घोषणा करते हुए पंजाब के एन. आर. आई. मामलों के मंत्री डॉ.रवजोत सिंह ने कहा, “राज्य सरकार हालात पर लगातार नजर रख रही है और प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त कॉल्स पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।” उन्होंने भरोसा दिलाया, “हमें मध्य एशिया से लगातार फोन कॉल प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें अधिकांश पंजाबी पर्यटक शामिल हैं। पंजाब सरकार विदेशों में फंसे हर पंजाबी के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी सुरक्षित निकासी तथा घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।” सहायता व्यवस्था की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि तत्काल सहायता एवं समन्वय के लिए 0172-2260042, *0172-2260043* (विदेशी नागरिकों के लिए) और 1100 (भारत के निवासियों के लिए) हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। ये हेल्पलाइन 24 घंटे कार्यरत रहेंगी और मार्गदर्शन प्रदान करने, जानकारी एकत्र करने तथा निकासी एवं राहत कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगी। उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में एडीजीपी एनआरआई विंग आर .के . जायसवाल की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जो स्थिति की निगरानी और समन्वय का कार्य करेगी। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा, “पंजाब सरकार फंसे हुए व्यक्तियों की सुरक्षित निकासी के लिए केंद्र सरकार के साथ शीघ्र बैठक करने की इच्छुक है। हमारा विश्वास है कि आपसी सहयोग से राहत उपायों को तेज किया जा सकता है और संकट में फंसे अपने लोगों को समय पर सहायता दी जा सकती है।” प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि एनआरआई मामलों का विभाग, गृह विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर प्रभावित व्यक्तियों का डेटा सक्रिय रूप से एकत्र कर रहा है और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आपात योजनाओं पर कार्य कर रहा है। पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉ.रवजोत सिंह ने कहा, “विदेशों में बसे पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रत्येक पंजाबी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने विदेशों में फंसे लोगों के परिवारों से अपील की कि वे शांत रहें और निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार अपने लोगों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए पूर्णतः वचनबद्ध है।” इस अवसर पर एडीजीपी एनआरआई विंग पंजाब श्री आर.के. जायसवाल, विशेष सचिव एनआरआई मामलों श्रीमती दलजीत कौर, अतिरिक्त सचिव श्री आर.जे.एस. बराड़, उप सचिव गृह श्रीमती मनप्रीत कौर, एआईजी एनआरआई विंग श्री अजिंदर सिंह तथा एनआरआई आयोग के सदस्य श्री कमल गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।