लुधियाना, 2 मार्च — होली के पावन पर्व के अवसर पर 4 मार्च को शहर के सभी आभूषण विक्रेताओं की दुकानें बंद रहेंगी। यह जानकारी लुधियाना ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान आनंद सिकरी और महासचिव मनोज ढांडा ने संयुक्त रूप से दी।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि होली के त्योहार को देखते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है, ताकि व्यापारी एवं कर्मचारी अपने परिवार के साथ पर्व मना सकें। उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी खरीदारी कार्य 4 मार्च से पहले या बाद में निपटा लें।
प्रधान आनंद सिकरी और महासचिव मनोज ढांडा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए सभी व्यापारी इस दिन पूर्ण रूप से अवकाश रखेंगे। वहीं महासचिव मनोज धांडा ने बताया कि 5 मार्च से सभी ज्वेलरी शोरूम अपने नियमित समय पर पुनः खुल जाएंगे।
एसोसिएशन ने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं।