नवीन गोगना
लुधियाना, 2 मार्च / यूटर्न — क्राइम ब्रांच इंचार्ज इंस्पेक्टर नवदीप सिंह की पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से कुल 1 क्विंटल 05 किलोग्राम गांजा बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
गुप्त सूचना के आधार पर थाना हैबोवाल, लुधियाना में एफआईआर दर्ज कर राजपुरा पुली हैबोवाल, लुधियाना में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान आरोपी संतोष साहनी पुत्र टूसो साहनी निवासी गांव बागोपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार), हाल निवासी किरायेदार कुलवंत सिंह का वेहड़ा, गली नंबर 3, पांच पीर रोड, अमृत कॉलोनी डेयरी कॉम्प्लेक्स, लुधियाना को बिना नंबर की सिल्वर ग्रे रंग की एक्टिवा सहित काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 80 किलोग्राम और गांजा बरामद किया गया। इस तरह कुल 1 क्विंटल 05 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।
आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया जा रहा