Uturn Time
Breaking
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले CM विजय, 12 साल बाद खास मुलाकात Chandigarh: हरियाणा सरकार ने बनाया सफाई कर्मचारी आयोग, ईश्वर सिंह को मिली चेयरमैन की जिम्मेदारी Sonipat: ऑनलाइन लिंक भेजकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार Dharamshala: तिब्बती सरकार-इन-एग्जाइल में दूसरी बार शपथ लेकर पेंपा सेरिंग ने दोहराया भरोसा Panipat: गला घोंटकर युवक की हत्या का खुलासा, पुलिस ने मां-बेटे को हत्या के आरोप में पकड़ा सट्‌टेबाजी के पैसे की निकासी के लिए होटल इंडस्ट्री बन रही गेटवे ? Sirsa: आईजी का सख्त आदेश: धमकी कॉल करने वालों को वेरिफाई करें, हर कॉल की जांच करें Chandigarh: हरियाणा सरकार का कदम, गिग वर्कर्स का होगा रजिस्ट्रेशन एससी ने देशव्यापी एसआईआर को सही ठहराया, कहा - चुनावी निष्पक्षता से समझौता नहीं किया जा सकता भाजपा पंजाब में नेतृत्व पर निर्णय; रवनीत बिट्टू बन सकते है चेहरा वॉर्ड 31 के साथ सौतेलों जैसे व्यवहार, कांग्रेसी बोले हमारी सरकार आएगी तो काम करवाएगें, सत्ताधारियों का ध्यान नहीं, जनता बीच में लटकी Chandigarh: शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए मांगी रिश्वत, सहायक उपनिरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 02 March । राजस्थान परिषद (रजि.), चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-33 स्थित राजस्थान भवन में सोमवार शाम भव्य होलिका दहन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों के अलावा शहर के कई गणमान्य अतिथि भी शामिल हुए। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत होलिका दहन किया गया। श्रद्धालुओं ने अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक सद्भाव की कामना की। पूरा परिसर रंग-बिरंगी रोशनी और उत्सवी माहौल से सराबोर नजर आया। इसके पश्चात प्रसिद्ध कलाकार राहुल बुजवासी एंड पार्टी ने मनमोहक रासलीला प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पारंपरिक होली गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को आनंदमय बना दिया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में विशेष रूप से राजस्थानी व्यंजनों की आकर्षक व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। स्वाद और संस्कृति के संगम ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। परिषद के अध्यक्ष राज किशोर सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और परंपराओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।